J&K पहलगाम आतंकी हमले की घोर भर्त्सना…

ब्यूरो चीफ हामिद अली,

गोंडा,जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ अमानवीय आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय पीड़ादायक है. सर्राफा एसोसिएशन गोंडा इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए सरकार को अनुरोध करती है साथ ही इस घटना मे मृत्यु को प्राप्त हुए देश बांधव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है. ईश्वर उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे ।

 

हमले मे घायल हुए सभी नागरिको को जल्द ही स्वास्थ्य प्राप्त हो. मतभेदों से ऊपर उठकर देश को तोड़ने का काम कर रही शक्तियों के विरोध मे एकजुट होने की यह घड़ी है.

 

इस अवसर पर बोलते हुए सर्राफा एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप भारद्वाज ने कहाअब केवल निंदा करने से काम नहीं चलेगा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो कृत्य आतंकवादियों ने किए हैं, हिंदू माँ-बहनों के सिंदूर के साथ जिस प्रकार की बर्बरता की गई है, उसी प्रकार से आतंकवादियों और उनके आकाओं को इसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए, सर्राफा एसोसिएशन गोंडा, सरकार से मांग करती है कि शीघ्र से शीघ्र दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए हमारा पूरा समाज, पूरा देश सरकार के साथ है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *