दीदारगंज-आजमगढ़
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया गांव स्थित कुंवर नदी के पुल के पास झाड़ी में गुरुवार की सुबह अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव कई दिन पुराना होने के चलते सड़ा हुआ है।
शव की पहचान अजय चौहान निवासी आदममऊ थाना दीदारगंज के रूप में हुई है। अजय चौहान50 पुत्र लोहा चौहान के पुत्र पवन ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की है। जानकारी के अनुसार अजय चौहान 11 मई को अपनी ससुराल जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के शेरपुर लोनियापट्टी गांव में पत्नी के साथ गए थे। पत्नी को छोड़कर वापस आते समय रास्ते मे ही अपनी मौसी के घर जौनपुर के शाहगंज में रुक गए। इसके बाद वह रात लगभग 8:30 बजे मौसी के घर से निकले। इसके बाद से उनका पता नहीं चल सका। परिजनों ने शाहगंज कोतवाली में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार की सुबह उनका शव उनकी बाइक के साथ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया पुल के पास मिली है। अजय चौहान स्लाइडिंग का कार्य करते थे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी फूलपुर सच्चिदानंद, पवई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा के साथ ही काफी संख्या में पुलिस पहुँच गयी थी।मृतक दो भाई में पहले स्थान पर था छोटा भाई संतोष चौहान है। मृतक के दो पुत्र पवन व अमन हैं तथा दो पुत्रियां भी है।पत्नी उर्मिला चौहान हैं पिता लोहा चौहान की मृत्यु पहले हो चुकी है।घर पर तथा गांव में संन्नाटा पसरा हुआ है।
