450 विद्यार्थियों ने लिया परीक्षा में भाग, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल
कोटिला (आजमगढ़), 18 मई 2025:
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए APS Residential Academy, कोटिला चेक पोस्ट पर रविवार को प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। कुल 650 पंजीकृत छात्रों में से 450 छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।
संस्था के चेयरमैन श्री शाह आलम (गुड्डू जमाली) ने इस अवसर पर कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण भी है। ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह एक सार्थक प्रयास है।” उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएँ दीं और अभिभावकों व शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
संस्थान के निदेशक श्री ग्यास असद ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य मेधावी छात्रों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क शिक्षा, कोचिंग, फूडिंग, और लॉजिंग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि संस्था ग्रामीण क्षेत्र के होनहार लेकिन संसाधन-विहीन बच्चों को अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
संस्था के सेक्रेटरी श्री मोहम्मद नोमान ने कहा, “हमारी पूरी टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की है। छात्रों और अभिभावकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
परीक्षा परिणाम जल्द ही संस्था की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से जानकारी लेते रहें।
APS Residential Academy की टीम ने सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।
