संवाददाता धीरज वर्मा

आजमगढ़ जिलाधिकारी द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति कार्यक्रम की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि जो भी एएनएम की छात्राएं बची हुई हैं उनको भी टैबलेट उपकरण प्रदान किया जाए। जिसके क्रम में ए०एन० एम० ट्रेनिंग सेन्टर आजमगढ़ में अध्ययनरत छात्राओं को स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत निःशुल्क टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया गया, इस कार्यक्रम का आयोजन ANMTC सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिशि डा० बालचन्द्र प्रसाद (AD) तथा ANMTC के नोडल अधिकारी डा० उमा शरण पाण्डे जी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ANM TC की प्रिंसिपल श्रीमती प्रियंका यादव तथा समस्त ट्यूटर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ए०एस०एम० की समस्त बैच की छालाओं को ११ टैबलेट का वितरण किया गया। तो वहीं स्मार्टफोन और टैबलेट उपकरण पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *