आजमगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर गंभीरबन पवनी कला और गौरा के लगभग डेढ़ सौ ग्रामीण ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्या से अवगत कराया। गंभीरवन नाखुआ के ग्रामीण पीड़ितों का कहना है कि हमारे गांव में लगभग डेढ़ सौ से अधिक चौहान लोगों की बस्ती है। जिसमे लगभग डेढ़ सौ घरों को प्रशासन द्वारा गिराने की नोटिस दी गई है। तो वही गौरा गांव के एक दलित बस्ती में नाली की समस्या से परेशान पीड़ितों ने ग्रामप्रधान से मिलकर नाली बनवाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कुछ दबंगों द्वारा उसे बनने नहीं दिया जा रहा है। पीड़ितों की समस्याओं के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव सहित भारी संख्या में पीड़ितों ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया। सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के लोगों के इशारे पर काम कर रही है। जनपद में जो भी समस्याएं इस सरकार में आ रही है उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का हाथ है। जिसकी वजह से आज हम लोगों ने मिलकर आजमगढ़ जिलाधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *