गोंडा जनपद में गर्मी और लू को देखते हुए निःशुल्क प्याऊ सेवा का उद्घाटन

 

ब्यूरो चीफ हामिद अली,

आज दिनांक 29/05/2025 को संदीप द्विवेदी उद्यमी मित्र और जिला पर्यटन सूचना अधिकारी श्रीमती वंदना पांडे जी ने भारत मिलाप चौराहा चौक बाजार गोंडा में निशुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया प्याऊ सेवा के आयोजक शिवकुमार सोनी ने बताया कि निशुल्क प्याऊ के माध्यम से लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल और पेठा, पेड़ा की व्यवस्था की गई है यह निशुल्क प्याऊ सेवा ग्रीष्म ऋतु की समाप्ति तक रोजाना चलाया जाएगा इस व्यवस्था को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और लघु उद्योग भारती गोंडा की प्रेरणा से शहर में कई चौक और चौराहों पर शुरू किया जाएगा हम सभी द्वारा ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए प्रतिवर्ष यह व्यवस्था की जाएगी कार्यक्रम में जगदीश रायतानी, भूपेंद्र प्रकाश आर्य, जसपाल सिंह सलूजा, दिलीप कुमार अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, विनय यादव सोनू, सतीश साहू, अजय यादव वीरेंद्र उपस्थित रहे

शिवकुमार सोनी

जिला महामंत्री

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

लघु उद्योग भारती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *