SSUCv3H4sIAAAAAAAEAJ1Sy27CMBC8V+o/IJ9BiklITH+l6sGPLazqxMh22iLEv9d5GBZQVak378x4Nbs7p+enxYIpGVCzl8VpqFKN1vYhehnRdQnmyxkHg9F5lDaBxYCdR4aFKGMfIJAW0sr2SP8q3IXo9Mdh76KjhJbdL4SzrvfKfSewzKCBgwsYR3G4ITzINkRsgfZ4TzKLcoCIXy0j7NIgN47zEl6nepGJ2WRMFGNLgoVejViGzst//5web9m13EGnh+2dzsS1Bwty2vLrJGUfXxF8O04xiz7RgCO17A06MuWn09KOiyOdDx41djvyzcU9eFLrlAfXEqBzcXQyD8ZMWulQ8pI3vBC8EZuiqvhGlCxnJN0YDfU6xWaPifJH4rE/WCcNmCt0e8nNuq6LqhbVZad318+ChgjucnPRiKvmIYmzZsuvmkuuM1deuYeIjxrBy80kyQEZ7t9ijHcT0rxf7G3/GqEWRW5PLopDa7aGtWi2Sq1qWcCq4gZWCiq12ja1LtaF4sLwFMLzDzMhI84GBAAA

आजमगढ़, 10 जून

जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक मां ने अपनी छह वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी, और तीन वर्षीय बेटे को भी मौत के घाट उतारने की कोशिश की। बच्चा गंभीर रूप से घायल है और उसे आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

घटना के वक्त पिता सुनील यादव, जो लखनऊ में रहकर वाहन चलाते हैं, अपने भाई मनीष यादव की शादी में शामिल होने के लिए बीस दिन पहले घर लौटे थे। सोमवार देर शाम परिवार में विवाद के दौरान उनकी पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सुनील के रोकने पर वह उग्र हो गई और खुदकुशी का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।

इसके बावजूद देर रात उसने अपनी मासूम बेटी का गला घोंटकर जान ले ली और बेटे को भी जान से मारने की कोशिश की।

सूचना मिलते ही मेंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पिता सुनील यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह दर्दनाक घटना पूरे गांव में सन्नाटा और शोक का माहौल बना गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *