यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारीयों ने डीएम और डीएलए को सौंपा ज्ञापन


ब्यूरो चीफ हामिद अली,
गोण्डा जनपद के यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारीयों ने एक बैठक आई समस्या को जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्र ने फार्मासिस्टों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यकाल पहुंचकर डीएम और औषधि अनुज्ञापन अधिकारी को एक ज्ञापन पत्र सौंपा जिसमें 5 सूत्रीय मांग में 1- जनपद के समस्त मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता सुनिश्चित करायी जाये।2- जनपद के समस्त होलसेल दुकानों की क्रय-विक्रय रजिस्टर की जांच करायी जाय।
3- फार्मासिस्ट का लाइसेन्स एक सप्ताह के अन्दर बिना किसी देर व रूकावट के जारी किया जाय।4- वर्तमान में कार्यरत औषधि निरीक्षक के द्वारा जारी किये गये अभी तक के लाइसेन्स की जांच करायी जाय।5- औषधि निरीक्षक द्वारा पूरे जनपद में लाइसेन्स के नाम पर अवैध रूप से वसूली पर तत्काल रोक लगाया जाय। जिला महामंत्री रोहित मिश्र ने बताया कि जनपद में पांच सदस्सीय टीम बनाकर संघन रूप से जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की। मांग न पूरा होने पर संगठन आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर फार्मासिस्ट फेडरेशन के,सहमीडिया शमशाद खा, सत्यम,आलोक तिवारी, अंशुमान मिश्र, अंकित, आलोक पांडे, सनत लोग उपस्थित रहे।
