आज़मगढ़, 16 जून 2025

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज आज़मगढ़ के मुख्य अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में मूक प्रदर्शन किया। समिति ने विद्युत नियामक आयोग से पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण प्रस्ताव (RFP डॉक्यूमेंट) को नामंजूर करने की मांग की है।

सभा का नेतृत्व कर रहे प्रभु नारायण पांडेय ‘प्रेमी’ ने आरोप लगाया कि नियामक आयोग तकनीकी कोरम के बिना काम कर रहा है और ऐसे में कोई भी निर्णय अवैध होगा। उन्होंने पूर्व में हुए लिखित समझौते का हवाला देते हुए कहा कि निजीकरण पर रोक लगाने की प्रतिबद्धता स्वयं वर्तमान अध्यक्ष अरविंद कुमार ने की थी।

सभा में राज नारायण सिंह, धीरज पटेल, वीर विक्रम सिंह, उपेंद्र नाथ चौरसिया, नीरज त्रिपाठी और गौरव श्रीवास्तव समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *