अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बचपन प्ले स्कूल गोण्डा में योगाभ्यास

ब्यूरो चीफ हामिद अली,
गोण्डा: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बचपन प्ले स्कूल गोण्डा में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों एवं अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिक्षिका दृष्टि श्रीवास्तव ने विभिन्न योग आसन का अभ्यास कराया, बच्चों ने शिक्षकों के निर्देशन में योग क्रियाएं कर स्वास्थ्य व मानसिक लाभों को आत्मसात किया।
कार्यक्रम संयोजक फरजाना खातून ने कहा कि, “योग हमारे प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है। यह बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक संतुलन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में योग के प्रति रुचि उत्पन्न करना और जीवनशैली में इसे शामिल करने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर विद्यालय परिवार के सभी लोग उपस्थित रहे
