संवाददाता धीरज वर्मा

भजन-कीर्तन और छबील ने मोहा मन

आजमगढ़।शहर की ऐतिहासिक व आस्था का केंद्र मानी जाने वाली पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री बिहारी जीश्याम मंदिर में योगिनी एकादशी का पर्व पूरे श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। एकादशी के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों से मनमोहक ढंग से सजाया गया, जिससे माहौल भक्तिमय और सुगंधित हो उठा।धार्मिक आयोजनों से मंदिर में बना भक्तिमय माहौल, पूरे दिन गूंजते रहे जयकारे,सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से भगवान श्याम की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर भक्ति रस में डुबकी लगाई। कीर्तन के दौरान योगिनी एकादशी के धार्मिक महत्व को भी बताया गया, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और मजबूत हुई।मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए ठंडे व मीठे जल की छबील और आलू का प्रसाद वितरित किया गया।मंदिर के पुजारी ने बताया कि योगिनी एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। यह व्रत आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है और यह भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उपवास करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।मंदिर के मुख्य सेवक उमाशंकर अग्रवाल ने जानकारी दी कि हर एकादशी पर भजन-कीर्तन का आयोजन होता है, जिसमें जनपद सहित अन्य स्थानों से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं। मंदिर कमेटी द्वारा हर बार श्रद्धालुओं के लिए सुचारु व्यवस्थाएं की जाती हैं।इस अवसर पर उमाशंकर अग्रवाल, संत प्रसाद अग्रवाल, प्रह्लाद अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *