तमसा तट पर पचपेड़वा घाट पर चितवन का पौधा अशोक का पौधा कर्मचारियों द्वारा लगातार अपने हक की लड़ाई पुरानी पेंशन के लिए लड़ रहे हैं।
देश के जवान जो बॉर्डर पर शहीद हो जा रहे हैं उनके लिए हम लोग वृक्षारोपण के माध्यम से लड़ाई लड़ते हुए जब तक के पुरानी पेंशन लागू नहीं होती तब तक हम इसी तरह लड़ते रहे जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया आज राजेश चौधरी जी के शादी की सालगिरह पर पचपेड़वा घाट पर पौधा लगाकर शुभकामनाएं देते हुए जिस तरह पेड़ बढ़ते है उसी तरह आप भी अपने जीवन मे बढ़ते रहे।आप दोनों लोगों की जोड़ी इसी तरह बरकरार रहे।
जब तक पुरानी पेंशन लागू नही होती हम किसी न किसी माध्यम से पुरानी पेंशन के लिए मांगते रहेंगे।
जिला महामंत्री ओंकार नाथ ने बताया कि हम अपने समाज के लिए कर्मचारियों के लिए दिन रविवार को पूरे जनपद के सफाई कर्मचारी पौधारोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन लगातार मांग रहे हैं जब तक की लागू नहीं होती तब तक हम इस लड़ाई को इसी तरह लड़ते रहेंगे गुलाब चौरसिया ने बताया कि पौधा लगाना हमारा दायित्व बनता है जिससे कि मेरा समाज मेरा देश स्वच्छ रहे सुंदर है ऑक्सीजन मिलता रहे सरकार से मांग मांगते हुए की पुरानी पेंशन कर्मचारियों का जीवन का आधार है पेंशन बुढ़ापे का सहारा है पेंशन उम्र भर की कमाई है पेंशन बुढ़ापे की लाठी है पेंशन सुनील सिंह ने बताया कि पर्यावरण स्वच्छ रहे सुंदर रहे इसके लिए हम लोग पौधारोपण दिन रविवार को कहीं ना कहीं करते रहते हैं इसके माध्यम से पुरानी पेंशन के लिए हम लोग लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं जब तक हमारी लड़ाई पूरी नहीं होती तब तक हम लड़ते रहेंगे आज दिनांक 29 जून 2025 को पौधारोपण करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव जिला महामंत्री ओंकार नाथ वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया कार्यालय सचिव सुनील सिंह कार्यालय सचिव अशोक कुमार जिला संगठन मंत्री अखिलेश कुमार यादव जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव राजेश चौधरी अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे तमसा तट पचपेड़वा घाट जनपद आजमगढ़
