ग्रामीण क्षेत्र मे एक आधुनिक अस्पताल खुलना अपने आप मे अच्छी बात – डा. अजित कुमार

रिपोर्ट- डॉ.बीरेन्द्र सरोज आजमगढ

आजमगढ / गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत फरीदगंज बाजार मे ब्रदर्स हॉस्पिटल एण्ड क्लिनिक का उद्घाटन मेरिडियन हास्पीटल के संस्थापक डाक्टर अजित कुमार एम डी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डाक्टर अजित कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आधुनिक हास्पीटल का खुलना एक महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल में आजमगढ के डॉक्टर सहित अच्छे विशेषज्ञों की सेवाएं मिलेंगी, जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों की सेवा अस्पताल के संस्थापक डॉक्टर डाक्टर सोनू ने बताया कि उनका सपना क्षेत्रवासियों की सेवा करना है। कोरोना महामारी के दौरान क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इसको देखते हुए यह ब्रदर्स हास्पीटल एण्ड क्लिनिक स्थापित किया गया है। अस्पताल में महिला एवं शिशु चिकित्सा के साथ-साथ सामान्य चिकित्सा, सर्जरी और अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। समाज सेवा के लिए जाने-माने डॉक्टरों की मौजूदगी डॉक्टर डा.आर.बी. रंजन ने बताया कि ब्रदर्स हास्पीटल में समय-समय पर प्रसिद्ध डॉक्टर समाज सेवा के तहत अपनी सेवाएं देंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को गंभीर बीमारियों के समय न तो दर-दर भटकें और न ही उन्हें शहरों में इलाज के लिए लंबी यात्रा करनी पड़े। उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित इस उद्घाटन समारोह में गौतम क्लिनिक के प्रबन्धक डा. ज्ञानचंद गौतम , डा अनिल कुमार, डा.शादाब अहमद , डाक्टर राजू कुमार , डाक्टर दूधनाथ गौतम, डाक्टर शिवकुमार, डाक्टर नितिन कुमार डा.राधेश्याम चौहान मेरिडियन हास्पीटल के पी आर ओ अमर कुमार एवं ब्रदर्स हास्पीटल के डाक्टर अनुज , डाक्टर आलोक सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *