आजमगढ़ संचारी रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत जनपद के मुख्य विकास अधिकारी जी के आदेश क्रम में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इस समय जो डेंगू मलेरिया का प्रकोप चल रहा है उससे निस्तारण पाने के लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायत में बाजार टोला मोहल्ला में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि रोगों पर नियंत्रण पाया जाए आज दिनांक 3 जुलाई 2025 को दिन बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत सलेमपुर में ग्राम प्रधान जी के देखरेख में दवा का छिड़काव करते हुए कचरा हटाते हुए नाली की सफाई करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत जगह-जगह अपने दायित्व का निर्वहन कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है जिससे कि मेरा ग्राम पंचायत मेरा जनपद स्वच्छ रहे सुंदर रहे नियंत्रण अभियान के तहत साफ सफाई करते हुए गुलाब चौरसिया अभय चौहान जान मोहम्मद एहसान आदि लोग मौजूद रहे ग्राम पंचायत सलेमपुर विकासखंड पल्हनी जनपद आजमगढ़
