ब्यूरो देवेंद्र कुशवाहा

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में मुहम्मदाबाद गोहना व करहां मंडल के अतरारी व भाँटीकला में रविवार को डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही इस अवसर पर दोनों जगह पौधरोपण भी किये गए।

अतरारी की संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व सदर प्रत्याशी अशोक सिंह ने डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि वे आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा के जन्मदाता रहे। उन्होंने देश की खातिर अपना सर्वस्व अर्पण करते हुए बलिदान दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करें और राष्ट्र सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं।

करहां की संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विनय कुमार ने कहा कि उन्होंने न केवल देश की एकता के लिए बलिदान दिया, बल्कि अपने सिद्धांतों के लिए प्राणों की आहुति देकर इतिहास रचा। आज का भारत उन्हीं के विचारों की मजबूत नींव पर खड़ा है। एक देश एक संविधान की अवधारणा भी उन्हीं की देन है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व जनार्दन शर्मा, महामंत्री राहुल सिंह व अंकित सरोज, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप व संतोष सिंह ने आगत गणमान्य अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण किया। इस मौके पर भाजपा नेता छोटू प्रसाद, रामसरन चौहान, श्याम चौबे, शशांक त्रिपाठी, सुशील चौबे, प्रभाकर राय, आशीष चौधरी, सरोज पांडेय, मुकेश सिंह, चंद्रकांत तिवारी, संतोष सिंह मिंटू सहित, रितिक सिंह आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *