महाविद्यालयों में प्रवेश -तिथि 25 जुलाई तक विस्तारित ,

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की काउंसलिंग /प्रवेश -प्रक्रिया 14 जुलाई से 16 जुलाई तक संपन्न कराने का निर्णय प्रवेश- समिति ने लिया है। काउंसलिंग में सहभाग करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना मूल प्रमाण पत्र आदि लेकर वि0वि0 परिसर में स्थित शैक्षणिक भवन में प्रातः 11:00 बजे तक उपस्थित होना है।ध्यातव्य हो कि विश्वविद्यालय प्रवेश -समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि कोई मेरिट सूची जारी न करके सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में सहभाग के लिए आमंत्रित किया गया है। मेरिट का निर्धारण काउंसलिंग तिथि को उपस्थित रहने वाले तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में द्वितीय एवं चतुर्थ वर्ष पाठ्यक्रम में द्वितीय वर्ष तक के प्राप्तांकों के प्रतिशत से लिया जाएगा। तदक्रम में सभी अभ्यर्थियों को उपस्थित होने के लिए अपनी सभी सेमेस्टर /वर्ष के अंक पत्रों के साथ प्रातः 11:00 बजे तक अनिवार्य रूप से विश्वविद्यालय परिसर में निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना है ,काउंसलिंग तिथि को अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दिशा निर्देश व तिथि की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

मीडिया प्रभारी डॉ0 प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि स्नातकोत्तर काउंसलिंग की तिथि 14 जुलाई 2025 से विश्वविद्यालय परिसर के अकादमिक भवन ब्लॉक- वन में भूगोल व जंतु विज्ञान तथा ब्लॉक 2 में बी बी ए एवं बीएफए की काउंसलिंग मनोविज्ञान विभाग में होगी। दिनांक 15 जुलाई 2025 को काउंसलिंग संस्कृत की हिंदी विभाग एवं अंग्रेजी, अर्थशास्त्र ,मनोविज्ञान ,गृह विज्ञान ,खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सभी की काउंसलिंग संबंधित विभाग में होगी ,काउंसलिंग एप्लाइड आर्ट में मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट (एम बी ए), आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन में मास्टर आफ वोकेशन (एचटीएम ), एम वोक की काउंसलिंग वनस्पति विज्ञान विभाग में ,रसायन ,भौतिकी अपने विभाग में ,एमबीए -एग्री बिजनेस -मैनेजमेंट शैक्षणिक भवन एक के सेमिनार हॉल में होना है। दिनांक 16 जुलाई 2025 हिंदी सेमिनार हॉल ब्लॉक एक में राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र ,एम काम मास्टर इन जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन पत्रकारिता, गणित, इंटीग्रेटेड साइंस, कंप्यूटर विज्ञान ,कृषि अर्थशास्त्र ,वनस्पति विज्ञान सभी विषय की काउंसलिंग संबंधित विभाग में किए जाने का निर्णय लिया गया है।

काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी यह ध्यान रखें कि अपना प्रवेश शुल्क उसी दिन जमा कर पूरे मनोयोग से पठन-पाठन में लग जाएं ।कुलपति प्रो0 संजीव कुमार ने ओपन काउंसलिंग का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें। पठन-पाठन के साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी ध्यान दिया जाए । हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर प्रदान किया जाए। कुल सचिव विशेश्वर प्रसाद ने काउंसलिंग चार्ट जारी करते हुए छात्र-छात्राओं का आहवाहन किया कि छात्र-छात्राएं समय बद्ध अपनी काउंसलिंग कराकर नियमानुसार प्रवेश प्राप्त कर लें । स0 कुलसचिव डॉ महेश श्रीवास्तव एवं प्रवेश संयोजक डॉ0 सियाराम शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय में काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण कर कक्षाओं को गतिमान करना मुख्य उद्देश्य है ।

डॉ0 प्रवेश कुमार सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ 9452 44 5878

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *