चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की बिजली की मोटर बरामद

 

संवाददाता हामिद अली

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-353/25, धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमित कुमार प्रजापति को ग्राम फिरोजपुर से वशिष्ठ तिराहे जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से किर्लोस्कर कम्पनी की बिजली की मोटर बरामद किया गया।

वादी शिवराज पाल पुत्र सीताराम पाल, निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना मनकापुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 15.07.2025 को उसके खेत पर सिंचाई हेतु लगी किर्लोस्कर कम्पनी की बिजली की मोटर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। वादी की तहरीर पर थाना को0 मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 30.07.2025 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा चोरी करने के वांछित अभियुक्त अमित कुमार प्रजापति को गुरू वशिष्ठ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से किर्लोस्कर कम्पनी की बिजली की मोटर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *