सरकारी दवाइयों के साथ एक गिरफ्तार।

मंडलीय जिला अस्पताल से दवाओ को निकाल कर बेचता था आरोपी।

आजमगढ़, गोरखपुर की एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की टीम ने बुधवार की शाम शहर के बलरामपुर से एक व्यक्ति को सरकारी दवाइयों के साथ पकड़ा। उसके कमरे से काफी मात्रा में सरकारी दवाएं बरामद हुई। वह मंडलीय जिला अस्पताल से दवाओ को निकाल कर बाजार में बेचता था। मंडलीय अस्पताल के कुछ कर्मचारियों का नाम बताया है जिनसे वह दवाएं लेता था।
ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा ने बताया कि एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो)
गोरखपुर की टीम ने बुधवार की दोपहर जिला अस्पताल के बाहर छापा मारा था। टीम ने प्रमोद कुमार सिंह नूरुद्दीनपुर थाना को जीवनपुर निवासी एक व्यक्ति को सरकारी दवाओं के साथ पकड़ लिया। टीम उसे पूछताछ करने के लिए कोतवाली में लाई। आरोपी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वह मंडलीय जिला चिकित्सालय के एक फार्मासिस्ट से दवा लेता था। इसके बाद उसे कुछ मेडिकल हाल व झोलाछाप के यहां सप्लाई करता था। पूरी जानकारी होने पर टीम ने उन्हें इसकी सूचना दी। वह मौके पर पहुंची और शहर कोतवाली में मंडलीय जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट और एक बाहरी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि यह फजीर्वाड़ा लंबे समय से चल रहा था और इससे सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की साख पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इन दवाओं की सप्लाई किन-किन इलाकों में और किस माध्यम से की जा रही थी। ड्रग्स निरक्षक ने बताया कि आरोपी प्रमोद सिंह के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। विवेचना में स्थिति स्पष्ट होगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *