आजमगढ़ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार के 62 वर्ष पूर्ण होने पर और सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में गुरुवार की मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार के स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ अशोक कुमार ने बताया कि जीवन में कभी भी गलत कार्य नहीं करने चाहिए गलत कार्य न करने वाला ही व्यक्ति समाज में सम्मानित होता है और आगे बढ़ता है अपनी जिम्मेदारियां को ईमानदारी से निभाना चाहिए।

समारोह में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। डॉ. अशोक कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं स्वास्थ्य योजनाओं को बढ़ावा देने लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए गणमान्य लोगों ने कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने आजमगढ़ के स्वास्थ्य व्यवस्था को बुलंदी और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। डॉ. अब्दुल अजीजी को कार्य वाहक मुख्य चिकित्साधिकारी के रूप में कार्यभार दिया गया। डॉ. अजीजी ने अपने ने बताया कि वे डॉ. अशोक कुमार के द्वारा स्थापित उच्च मानकों को बनाए रखने और जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सम्मान समारोह में डॉ. अशोक कुमार को स्मृति चिन्ह, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। सम्मान समारोह के समय सभी गणमान्य और स्वास्थ्य कर्मियों के छलके आंसू कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों ने उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर ए सीएमओ डॉक्टर उमाशरण पांडे, डॉक्टर अरविंद चौधरी, डॉक्टर अविनाश झा, डॉक्टर आलेंद्र कुमार और गणमान्य लोगों के साथ स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *