अतरौलिया। रक्षाबंधन का त्यौहार प्रतिवर्ष पड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है इस दिन सभी बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधती हैं और उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद देती है। बदले में भाई पूरे जीवन उनके सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहता है। ऐसे में रक्षाबंधन के त्यौहार से पूर्व की संध्या को ही समाजसेवी रेश्मा दीदी किन्नर द्वारा मुबारकपुर स्थित अपने आवास पर सैकड़ो लोगों की कलाइयों पर राखी बांधी गई। सर्वप्रथम बालकिशोर दास जी महाराज रामायणी को रेश्मा दीदी किन्नर द्वारा राखी बांधी गई। तत्पश्चात उन्होंने भोग लगाया। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य सैकड़ो लोगों को रेश्मा दीदी किन्नर ने राखी बांधी। यही नहीं समाजसेवी रेश्मा किन्नर द्वारा अपने भाइयों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। इस संबंध में मीडिया से बातचीत करते हुए समाजसेवी रेश्मा दीदी किन्नर ने बताया कि मेरे शरीर में जब तक प्राण है मैं इसी तरह से सनातन धर्म के अनुसार पड़ने वाले हर त्यौहार को मनाऊंगी। मेरे माता-पिता, भाई-बहन तो बहुत दूर है लेकिन यहां की जनता ही मेरी भाई बहन, माता-पिता है। जनता मेरे लिए मेरी भगवान है। इसीलिए मैंने आसपास के तमाम भाइयों को राखी बांधने की इच्छा जताई तो सभी भाइयों को उनके घर जाकर राखी बांधना संभव नहीं था। इसीलिए मैंने अपने भाइयों के लिए रक्षाबंधन से पूर्व संध्या पर अपने यहां सभी लोगों को बुलाई और अपने सभी भाइयों को राखी बांधी और अपने हाथ से अपने भाइयों को खाना खिलाई हूं। मैं पिछले कई वर्षों से लगातार रक्षाबंधन का त्यौहार मनाती चली आ रही हूं। इसी कड़ी में इस वर्ष भी मैंने अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधी है। आगामी वर्षों में भी यह कार्यक्रम इसी तरह से जारी रहेगा। मैं हमेशा सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम करूंगी। सनातन धर्म में पड़ने वाले हर त्यौहार को जनता जनार्दन के साथ धूमधाम से मनाऊंगी। उन्होंने कहा कि जैसे पिछले वर्ष नवरात्रि के समय में माता का भव्य पंडाल बना था और मूर्ति की स्थापना हुई थी इस वर्ष भी उसी तरह भव्य पंडाल बनेगा और मूर्ति स्थापना भी होगी। यही नहीं इस वर्ष भी भव्य रामकथा का आयोजन किया जाएगा। सभी भक्तों से उम्मीद है कि मेरा भरपूर समर्थन करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ प्रवीण, अनवर हाशमी, वीरू सेठ, ओंकार, राजा सिंगर, मनोज टाइगर, राजू बेदर्दी, अखिलेश निषाद, बंटू सिंह, सक्कू सिंह रामाशीष प्रधान, महेंद्र यादव, रामचंद्र जायसवाल, श्रवण महाराज अखिलेश सिंगर अवनीश वीरेंद्र सिंगर सहित तमाम लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *