आजमगढ़, 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) — ग्राम पंचायत हाशापुर में स्वतंत्रता दिवस का महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अंबेडकर जी के पार्क परिसर में झंडारोहण समारोह संपन्न हुआ, जिसके बाद विद्यालय के शिक्षक, ग्राम प्रधान, ग्रामीण, सफाई कर्मचारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सहजन का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय” और “15 अगस्त जिंदाबाद” के नारों के साथ स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण और उसकी देखभाल प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, ताकि ग्राम पंचायत स्वच्छ और वातावरण शुद्ध रहे।
कार्यक्रम में अटेवा के शिक्षक, ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार यादव, ग्रामीण सफाई कर्मचारी जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, श्रीराम यादव, अतुल कुमार सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।
