समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रोशन यादव को सपा फ्रंटल संगठन लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पार्टी के नेताओं व अन्य लोगों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि रोशन यादव को पदाधिकारी बनाए जाने पर नौजवानों में काफी उत्साह है। नौजवान राजनीतिक परिवर्तन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी कारण योगी सरकार छात्र संघों पर प्रतिबंध लगा दिया जिससे राजनीति की नर्सरी बंद हो गई।भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं रह गया है वोट की चोरी कर सत्ता हासिल कर रही हैं उन्होंने कहा कि नौजवान आगे आकर दमन, अत्याचार, अन्याय करने वाली पूंजीवादी भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकें ।पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली ने कहा कि भाजपा संविधान व लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है इस कारण दमन, अत्याचार कर अपने विरुद्ध आवाज को दबाना चाहती है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है लूट, डकैती हत्या, छिनती की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।गरीबों, पिछड़ों, दलितों व मुसलमान का उत्पीड़न बढ़ गया है। इस परिस्थिति में नौजवान खड़े होकर जन विरोधी सरकारों के विरुद्ध आंदोलन तेज करें।मनोनीत राष्ट्रीय सचिव रोशन यादव ने अपने स्वागत से भाव विभोर होकर कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो जिम्मेदारी दिया उसे पूरा करने की जी जान से लगूंगा जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे नौजवान के ताकत के बल पर पूरा करेगा उन्होंने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि देश में वही ऐसे नेता हैं जो गरीबों, पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यको के अधिकार को लेकर संघर्ष करते हैं उनके नेतृत्व में सन् 2027 में नौजवान आगे आकर मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेगा अंत में सबके प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव-अजीत कुमार राव ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, सूरज राजभर,दुर्गेश यादव, जोरार खान, निशांत राय टीपू,आनंद यादव, प्रदीप कुमार यादव, आशीष यादव, पप्पू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
