आजमगढ़।संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के तहत मुख्य विकास अधिकारी के आदेशानुसार जनपद के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

डेंगू व मलेरिया जैसे रोगों की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जगह-जगह सफाई कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 22 अगस्त 2025, दिन शुक्रवार को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देशन में जिला पंचायत ऑफिस, नेहरू हाल परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान परिसर व आसपास की घास की कटाई की गई, झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया तथा लोगों को साफ-सफाई के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

स्वच्छता अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, सुनील यादव, रामबचन, साकरुन सहित कई लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे। शासन के निर्देशानुसार इसी तरह पूरे जनपद में ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता एवं रोग नियंत्रण संबंधी गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *