आजमगढ़।अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा, आज़मगढ़ इकाई की तैयारी बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि रविवार, 31 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर, सिंहासिनी वाटिका, निकट रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक डा. राजेश विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि शिविर में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे तथा उद्घाटन आचार्य अमरनाथ शर्मा सहित अन्य आचार्यगण करेंगे।इस अवसर पर स्वर्णकार समाज से ईश्वरदयाल सेठ, प्रजापति समाज से एडवोकेट जयजयराम प्रजापति, नाई समाज से कमलेश आर्य एडवोकेट, विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के मंडल प्रभारी बेचू विश्वकर्मा सहित विभिन्न संगठनों एवं मंदिर समितियों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।चिंतन शिविर में शिल्पकार व कामगार समाज की दशा-दिशा, उन्नयन, सत्ता में भागीदारी तथा आगामी भगवान विश्वकर्मा पूजा को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा की जाएगी।बैठक में शिविर की सफलता हेतु विशेष जिम्मेदारी राजेश विश्वकर्मा राज, डा. अखिलेश विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, अजय शर्मा, अशोक निषाद, राजेश प्रजापति, मोनू विश्वकर्मा, डा. विकेन्द्र, नन्दलाल विश्वकर्मा को सौंपी गई।बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष रजनीश विश्वकर्मा एवं जिलामंत्री शशिकान्त विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
