आजमगढ़।जिले के तहसील सदर अंतर्गत ब्लॉक सठियाँव के ग्राम महुवां, मुरारपुर, परगना मुहम्मदाबाद की राजभर बस्ती में नाले की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती में गंदे पानी की निकासी के लिए वर्षों पहले नाले का निर्माण तो कराया गया था, लेकिन उसकी नियमित साफ-सफाई और मरम्मत न होने से अब नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।बरसात के दिनों में इस नाले में पानी भरकर मार्ग पर फैल जाता है। गंदा पानी बस्ती में बहने से दुर्गंध चारों ओर फैल जाती है और वातावरण प्रदूषित हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थिति से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। संक्रमणजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि नाले से होकर जाने पर मजबूरी में उन्हें उसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। आवागमन भी पूरी तरह बाधित हो गया है।इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को एक शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र में नाले के जीर्णोद्धार और नियमित साफ-सफाई की मांग की गई है, ताकि गंदे पानी की निकासी सही ढंग से हो सके और लोगों को राहत मिल सके।ग्रामवासियों में प्रमुख रूप से आशीष राजभर, राकेश गुप्ता (मो.नं. 9621927597), सुभावती राजभर, मीना देवी, सीमा देवी, सोनी सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने मांग की है कि “भारत सरकार के स्वच्छता अभियान को चरितार्थ करते हुए” इस नाले की मरम्मत व सफाई तत्काल कराई जाए।
