आजमगढ़।देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के समस्त धार्मिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत, हाट-बाजार, एवं मोहल्लों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई के कार्य किए जा रहे हैं।

इस अभियान के तहत आज दिनांक 5 नवंबर 2025 को ग्राम पंचायत सराय मनराज, विकासखंड पल्हनी में ग्राम प्रधान के देखरेख में झाड़ू लगाकर नालियों की सफाई एवं दवा का छिड़काव किया गया।

सफाई कर्मियों ने “मेरा ग्राम, मेरा जनपद, मेरा भारत — स्वच्छ रहे, सुंदर रहे” के नारे के साथ उत्साहपूर्वक अभियान को सफल बनाया। शासन के मनोभावानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि संचारी रोगों के प्रकोप से बचाव किया जा सके।

अभियान के दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, नर्मदा गौंड सहित अन्य सफाई कर्मी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *