खेल निदेशालय, उ0प्र0 तथा उ0प्र0 फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय द्वारा डॉ0 भीम राव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका फुटबाल का आयोजन दिनांक 03 से 10 नवम्बर, 2025 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अर्न्तगत आज कुल 06 मैच खेलें गये। तीसरे दिन के मुकाबले मे प्रातः काल में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, मऊ एवं विशिष्ठ अतिथि राधेश्याम मौर्या पुर्व जिला पंचायत सदस्य, जयप्रकाश सिंह का स्वागत डी0पी0सिंह क्रीडाधिकारी द्वारा बुके देकर तथा बैज लगाकर किया गया। आज के दिन का पहला मैच मिर्जापुर मण्डल एवं बस्ती मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें मिर्जापुर मण्डल ने मुकाबले को 5-0 से जीत लिया। मिर्जापुर की तरफ से अम्रिता तथा खुशी ने क्रमशः 2, 2 गोल किया। दूसरा मैच अलीगढ मण्डल एवं सहारनपुर मण्डल के मध्य खेला गया। जिसमें अलीगढ मण्डल के खिलाडी तनिष्का एवं काजल के क्रमशः 4, 4 शानदार गोल के बदौलत मुकाबले को 9-0 जीत लिया। तीसरा मैच आजमगढ मण्डल एवं अयोध्या मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें आयात एवं सुनैना के क्रमशः 5 व 4 गोल के बदौलत आजमगढ मण्डल ने 9-0 से मुकाबले को जीत लिया। चौथा मैच बरेली मण्डल एवं प्रयागराज मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें प्रयागराज मण्डल ने मुकाबले को 0-1 से जीत लिया प्रयागराज की तरफ से जेसिका ने गोल किया। पांचवा मैच कानपुर मण्डल एवं आगरा मण्डल के मध्य खेला गया, पाचवें मुकाबले में आगरा मण्डल ने 0-1 से मुकाबले को जीत लिया इस मुकाबले में जन्नत ने 2 तथा रेशमा ने 1 गोल किया। छठवॉ मैच गोरखपुर मण्डल एवं लखनऊ मण्डल के मध्य खेला गया, इस मुकाबले में गोरखपुर मण्डल ने 0-1 से मुकाबले को जीत लिया इस मुकाबले में साक्षी ने गोल किया।

उक्त अवसर पर मो0 आरिफ नजमी, प्रतियोगिता आबजर्वर फुटबाल संघ, हाजी मुनौवर अली सचिव जिला फुटबाल संघ मऊ, संतोष यादव, विनोद यादव, राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव , संजय सिंह, मनोज यादव, मोईन अली, एवं जनपद के खेल प्रेमी उपस्थित रहें। उद्घाटन समारोह का संचालन ओमेन्द्र सिंह जी द्वारा किया गया।

तीसरे दिन के प्रतियोगिता के अन्त में डी0पी0 सिंह क्रीडाधिकारी,मऊ स्पोर्ट्स स्टेडियम में उपस्थित सभी खिलाडियों एवं खेल प्रेमियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *