आजमगढ़ मंडल में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के मेडिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण सेखुपुरा पंचायत भवन आजमगढ़ में चल रहा है जिसमे आजमगढ़, बलिया और मऊ के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) भाग लें रहे है इस प्रशिक्षण में आज मुख्य अतिथि के रूप में वर्तमान आजमगढ़ DCPM विपिन पाठक उपस्थिति रहे उन्होंने कहा की सभी जरूरत मंद को समय से एंबुलेंस मिले समय से मरीज के पास पहुंचे जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके उन्होंने इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को सभी जरूरतमंद को समय से Pre हॉस्पिटल केयर करते हुए सकुशल अस्पताल पहुचाने की जानकारी दी लखनऊ से आए ट्रेनर धर्मेंद्र गौड़, अवधेश कुशवाहा और आयुष तिवारी ने समय से एंबुलेंस पहुंचने और सुरक्षित मरीज को अस्पताल पहुंचने, ऑक्सीजन, मेडिसिन और मेडिकल इक्विपमेंट व अन्य इमरजेंसी के बारे में जानकारी दी 24 दिनों तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में मंडल के सभी एंबुलेंस मेडिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण होना हैं इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक 108 & 102 एंबुलेंस सेवा सुमित प्रताप सिंह, कार्यक्रम प्रबंधक शिव प्रकाश सिंह, जिला प्रभारी अजय राय, वरुण यादव, वीरेंद्र यादव, अमन सिंह, और सहायक स्टाफ अशोक चौरसिया,अजय यादव सभी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *