आज जमियातुर रशाद स्थित रशाद मॉरल स्कूल में बालक-बालिकाओं के लिए “स्पोर्ट्स डे” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

खेल दिवस पर दौड़, रस्साकशी, आलू दौड़, कबड्डी और अन्य रोचक खेलों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बालक-बालिकाओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि स्वस्थ जीवन और टीम वर्क को बढ़ावा देने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में, सफल बालक-बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *