नई दिल्ली | 23 अप्रैल 2026

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री सत्यपाल मलिक जी के पौत्र डॉ. अविरल मलिक ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को एक विनम्र पत्र भेजा है, जिसमें अपने दादाजी को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान करने की अपील की गई है।

पत्र में डॉ. अविरल मलिक ने लिखा कि उनके दादाजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन देशसेवा, किसान कल्याण, लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में समर्पित कर दिया। उन्होंने पाँच राज्यों — जम्मू-कश्मीर, बिहार, ओडिशा, मेघालय और गोवा — के राज्यपाल के रूप में सेवा की। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहते हुए उन्होंने अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और एक प्रमुख किसान नेता रहे।

कई खाप पंचायतों, किसान संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों ने पहले ही स्वर्गीय श्री सत्यपाल मलिक जी को मरणोपरांत भारत रत्न देने की माँग की है।

डॉ. अविरल मलिक ने कहा:

“मेरे दादाजी ने अपना पूरा जीवन देश और किसानों की सेवा में बिताया। यह अपील केवल हमारे परिवार की नहीं, बल्कि समूचे जाट समाज, किसान समुदाय और देश के करोड़ों लोगों की भावना है। हम सम्मानपूर्वक राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध करते हैं कि वे इस दिशा में आवश्यक क़दम उठाने की कृपा करें ताकि मेरे दादाजी को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल सके।”

परिवार और करोड़ों शुभचिंतकों को उम्मीद है कि इस उचित माँग पर गंभीरता से विचार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *