तरवा.आजमगढ़. तरवा थाना क्षेत्र की रासेपुर बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी किया
उसी क्रम में एक सोनोग्राफी सेंटर को सीज कर दिया गया
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार एडिशनल सीएमओ डॉक्टर उमासरण पांडे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरवा डॉक्टर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में रासेपुर बाजार में अवैध रूप से संचालित हो रहे नर्सिंग होम और सोनोग्राफी सेंटर की जांच की गई जिसमें रासेपुर बाजार में संचालित हो रही एक सोनोग्राफी सेंटर को सीज कर दिया गया. ऐसे तमाम अवैध रूप से नर्सिंग होम पैथोलॉजी सेंटर सोनोग्राफी केंद्र संचालित हो रहे हैं अब देखने वाली बात होगी उस पर कार्रवाही कब होगा
