मार्टिनगंज आजमगढ़ न्यूज :: ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की मासिक बैठक आज अम्बारी में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की समस्याओं तथा उनके अधिकारों की सुरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सुझाव दिए। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई तथा संगठन के विस्तार एवं सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने ओम प्रकाश सहारा , अवनीश कुमार, रविंद्र यादव, सतीश कुमार श्रीवास्तव हरिश्चंद्र मौर्य मनीष यादव, चंदन गुप्ता, विनोद शर्मा पत्रकार एकता को मजबूत करने और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार मौर्य ने तथा संचालन जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सेठ द्वारा किया गया। अंत में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *