आजमगढ़। आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश तथा जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के मार्गदर्शन में मंगलवार को विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने आश्रम परिसर, मंदिर के आसपास, तमसा तट तथा मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर घास की कटाई कर कूड़ा हटाया। साथ ही झाड़ू लगाकर चुना एवं दवा का छिड़काव किया गया। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए संक्रामक रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान, राजबहादुर चौधरी, सुनील यादव, रामाश्रय कुमार, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, सभाजीत यादव, रामबचन, सुनील कुमार, रामसमुझ, सीमा मौर्य, सरिता, अनीता, सुनीता, रागिनी देवी, मुकेश कुमार, अरविंद, श्रीराम एवं अखिलेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *