आधुनिक, सुरक्षित, उच्च गुणवत्ता युक्त ब्यूटी एवं ग्रूमिंग सेवाएं देना ही लक्ष्य: तुषार
करतालपुर बाइपास पर स्थित प्रतुल्या रॉयल ग्लैम स्टूडियो का पूर्व सांसद ने किया उद्घाटन
आजमगढ़। करतालपुर बाइपास स्थित प्रतुल्या रॉयल ग्लैम स्टूडियो का उद्घाटन पूर्व सांसद धनंजय सिंह और श्रीमती कनकलता सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से आयोजन गरिमामय बन गया।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि प्रतुल्या रॉयल ग्लैम स्टूडियो आजमगढ़ के विकास की नई पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि महानगरों जैसी आधुनिक ब्यूटी एवं ग्रूमिंग सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टूडियो क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगा। उन्होंने इस पहल के लिए तुषार सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया।
वहीं पूर्व सांसद कनकलता सिंह ने कहा कि आजमगढ़ विकास और आधुनिक सुविधाओं की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रतुल्या रॉयल ग्लैम स्टूडियो जैसे अत्याधुनिक संस्थानों का शुभारंभ न केवल लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के बल पर लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगा।
आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तुषार सिंह एवं प्रज्ञा राय ने कहा कि प्रतुल्या रॉयल ग्लैम स्टूडियो का उद्देश्य आजमगढ़ के लोगों को उनके अपने शहर में आधुनिक, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली ब्यूटी एवं ग्रूमिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अब महिलाओं और पुरुषों को आधुनिक सेवाओं के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यहां प्रशिक्षित स्टाफ, अत्याधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उद्घाटन के साथ ही प्रतुल्या रॉयल ग्लैम स्टूडियो ने अपनी सेवाएं आम जनता के लिए शुरू कर दी हैं।
इस अवसर पर प्रोफेसर अवनीश सिंह, किशन सिंह, अभिषेक सिंह बॉबी, अशोक कुमार सिंह, रामचरण, हरिओम सिंह, प्रकाश यादव, अजय गोंड, मंजेश यादव, अंजू राय, किरन यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
