आजमगढ़। जनपद में संचालित विशेष स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को विकासखंड पल्हनी के राजस्व ग्राम चकगोरया में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत भवन एवं सड़क की दोनों पट्टियों के किनारे उगी घास की कटाई, झाड़ू लगाकर सफाई तथा नालियों की सफाई का कार्य ग्राम प्रधान की देखरेख में कराया गया।
इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने गांव में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अपील की कि वर्तमान समय में फैल रहे विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि “वक्त सबको मिलता है जिंदगी बदलने के लिए, लेकिन जिंदगी दोबारा नहीं मिलती वक्त को बदलने के लिए।” उन्होंने लोगों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे अपनाकर ही विभिन्न बीमारियों एवं संक्रमणों से बचाव किया जा सकता है। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से साफ-सफाई कार्य करने के साथ-साथ ग्रामीणों को भी जागरूक कर रहे हैं।
अभियान के दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
स्थान : राजस्व ग्राम चकगोरया, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़।
न्यूज़ पेपर कटिंग इमेज
