हरैया ब्लॉक परिसर में शुक्रवार की सुबह कुछ अलग ही नज़ारा था। जहां रोज़ फाइलों और योजनाओं की चर्चा होती है, वहीं आज योग की मुद्राओं ने वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नेशनल योगासन स्पोर्ट्स कोच अजीत जायसवाल ने जब योग की बारीकियों को समझाना शुरू किया, तो पूरा परिसर स्वास्थ्य और अनुशासन की पाठशाला में बदल गया। योग प्रशिक्षक सोमनाथ शुक्ला और अमित कुमार सिंह ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराते हुए बताया कि योग केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन और आत्मा को भी सशक्त बनाता है।

कार्यक्रम में वीडियो आर.के. सिंह, एडीओ पंचायत चंद्र प्रकाश दुबे, महेंद्र प्रताप समेत विकास खंड के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

न दवा की दरकार होगी, न अस्पताल का डर होगा, जो योग को अपनाएगा, उसका जीवन बेहतर होगा।

सुबह की ताज़ी हवा में जब योग का दीप जलेगा, तन होगा निरोग साथी, मन भी खुशियों से भरेगा।

हरैया की धरती से निकला है आज यही पैगाम, “योग करें, निरोग रहें”—यही है जीवन का असली धाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *