विवि के युवा नशे से दूर रहकर राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़े,कुलपति
कुल सचिव ने कहा युवाओं को जागरूक करने के लिए विश्वविद्यालय में चलेगा व्यापक अभियान
आजमगढ़, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत ‘नशा मुक्त युवा : विकसित भारत@2047’ विषय पर व्याख्यान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विवि परिसर के प्रशासनिक भवन में स्थित कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी की अध्यक्षता में किया गया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, नशामुक्त और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। अपने संबोधन में कुलपति *प्रो. संजीव कुमार* ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। विश्वविद्यालय युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभियान समिति के अध्यक्ष *प्रो. अजीत प्रसाद राय* ने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक चुनौती है।
*प्रो. रजनीकांत पाण्डेय* ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए शिक्षा के साथ खेल, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक *चिराग जैन* ने युवाओं को नशे के सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि नशे की रोकथाम में समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में कुलपति ने उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को नशा न करने और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा सिंह ने किया।
डॉ.प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विविआजमगढ़ मो. न. 94 52 4458 78
