आजमगढ़ 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़े धूमधाम से राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0आजमगढ़ की जिला कमेटी द्वारा कार्यालय पर मनाया गया। जिला संरक्षक/जिला मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि आजादी को दिलाने में वीर सपूतो का बहुत बड़ा त्याग व बलिदान रहा है।

उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के आह्वान पर सभी जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा रोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, डॉक्टर भीम राव अंबेडकर आदि सहित वीर सपूतों को याद किया।

जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान,स्वतंत्रता और उन वीर सपूतों के बलिदान का प्रतीक है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हर घर तिरंगा अभियान हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ-साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपने दायित्व का स्मरण कराता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0के जिला संरक्षक/मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार, जिलाध्यक्ष संजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष तूफानी चौहान, संगठन मंत्री दीपक लाल,आईटी सेल प्रभारी सादिक उस्मानी, जिला सचिव अजय चौहान,कृपा शंकर, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार, जिला सचिव जितेंद्र कुमार, जिला सचिव विजय विश्वकर्मा, जिला सचिव सतीश चौहान, जिला संगठन मंत्री दीपक भारती,जिला सचिव महेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *