आजमगढ़। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में बीएसएनएल कार्यालय के बगल में स्थित ‘द रावी फैमिली सैलून’ का भव्य शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को किया गया। सैलून के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

सैलून के संचालक हेमंत कुमार चौरसिया ने बताया कि द रावी फैमिली सैलून एक यूनिसेक्स सैलून है, जहां महिला और पुरुष दोनों के लिए विभिन्न प्रकार की सैलून सेवाएं उपलब्ध होंगी। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उद्घाटन के अवसर पर सभी सैलून सेवाओं पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। इसके साथ ही पहली बार आने वाले ग्राहकों को निःशुल्क डी-टैन सेवा का लाभ भी मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मा. दुर्गा प्रसाद यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रामा हॉस्पिटल, मौली के निदेशक डॉ. अमित सिंह और मा. सरफराज आलम की उपस्थिति रही।

सैलून संचालक हेमंत कुमार चौरसिया ने सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य बेहतर सेवाएं, गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं और ग्राहकों को संतोषजनक अनुभव प्रदान करना है।

पता: प्रथम तल, बीएसएनएल कार्यालय के बगल में, सिविल लाइंस, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश-276001।

संपर्क: हेमंत कुमार चौरसिया — 7007013615

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *