चंदौली। जनपद में गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलीनगर थाना पुलिस ने गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान एक टाटा मैजिक वाहन से एक गोवंश बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाहन का नंबर UP65CT9902 बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अलीनगर पुलिस टीम ने रेवसा रिंग रोड सर्विस लेन के पास मैजिक वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान वाहन में एक गोवंश लदा मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में बिहार ले जाने की बात आई सामने

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे वाहन स्वामी के कहने पर वाराणसी के चोलापुर से गोवंश को लादकर बिहार ले जा रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि गोवंश बेचकर जीविकोपार्जन करते हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश कुमार सिंह (40 वर्ष), निवासी नियारडीह, थाना चोलापुर, वाराणसी तथा राज कुमार चौहान (48 वर्ष), निवासी नियारडीह, थाना चोलापुर, वाराणसी के रूप में हुई है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

अलीनगर थाने में मुकदमा संख्या 635/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक अनिल पासवान, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रभाकर और कांस्टेबल शान खान शामिल रहे।

स्रोत: कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जनपद चन्दौली की प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 15 अक्टूबर 2026।

AKCLIVENEWS18

संवाददाता : हयात हुसैन अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *