बस्ती भुजवल-अहरौला रोड पर पुष्पलता मेडिसिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ
आजमगढ़। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक नई पहल करते हुए बस्ती भुजवल-अहरौला रोड पर पुष्पलता मेडिसिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के अवसर पर विनोद जायसवाल एवं पुष्पलता जायसवाल ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया।
यह अस्पताल शहर के प्रसिद्ध पुष्पलता मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक, जुनेदगंज चौराहा की दूसरी शाखा है। अस्पताल के मुख्य प्रबंधक विनोद जायसवाल एवं संरक्षक चंद्रशेखर सिंह ने क्षेत्रवासियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उन्होंने बताया कि इस नए अस्पताल के शुरू होने से बस्ती भुजवल, अहरौला रोड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। स्थानीय मरीजों को उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों तक जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों के माध्यम से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां डॉ. विशाल जायसवाल (एमबीबीएस, एमडी-मेडिसिन) जनरल फिजिशियन के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। वे हृदय रोग एवं डायबिटीज से संबंधित चिकित्सा में भी विशेषज्ञता रखते हैं। वहीं, डॉ. मोहम्मद फैसल (एमबीबीएस) जनरल फिजिशियन के रूप में मरीजों का उपचार करेंगे।
पुष्पलता मेडिसिटी हॉस्पिटल के शुभारंभ से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर लोगों में उम्मीद जगी है। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।
