गोंडा में ‘माइंड स्पार्क 2026’ का भव्य आयोजन, जिले के लगभग 10 हजार विद्यार्थियों ने लिया प्रतिभाग

(संवाददाता हामिद अली)
गोंडा। मीना शाह पब्लिक स्कूल की ओर से 1 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीय प्रतियोगिता ‘माइंड स्पार्क 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे जिले के लगभग 10,000 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्ले ग्रुप से लेकर स्नातक स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूनिक एंड क्रिएटिव हैंडमेड, फैंसी ड्रेस, कलर बाय नंबर, क्ले चैंप्स, पेंट योर इमेजिनेशन, निबंध लेखन, जूनियर साइंटिस्ट, बिना आग के खाना बनाना तथा ऑनलाइन क्विज जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दुर्ग नारायण सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ,श्री राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी प्रेसिडिंग ऑफीसर एमएसीटी गोंडा,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दानिश हसनैन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अमित सिंह सीजीएम,श्री अभिनव यादव एसीजीएम तथा जिला न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री उमाशंकर भी उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र एवं उपहार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 15 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को टैबलेट, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को एलेक्सा तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को स्मार्टवॉच देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 101 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर मीना शाह ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री सईद हसन ने कहा, “हमारा मिशन गोंडा को शैक्षिक एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। हमारा प्रयास है कि जिले के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे भविष्य में जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।”

उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जनपद के सभी व्यवसायियों एवं चिकित्सक वर्ग के सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके आर्थिक सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

कार्यक्रम में मीना शाह ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सदस्य, शिक्षकगण एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। ‘माइंड स्पार्क 2026’ के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं विभिन्न कौशलों को प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच मिला। यह आयोजन जिले में शैक्षिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *