आम, आंवला और मोलश्री के कुल 4 पेड़ लगाये गए

आजमगढ़ । केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार आजमगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत की दिशा में योगदान करना है। वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जनपद के करतालपुर बाईपास में स्थित मारूति केयर के परिसर में किया गया। जिसमें सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज ने कहा कि ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण है बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी को समझाना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। समाजसेवी और मारूति केयर के प्रबंधक मारूति शरण शुक्ला ने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है बल्कि इससे प्रदूषण नियंत्रण, जलवायु परिवर्तन की रोकथाम और जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार सहायक रामखेलावन, जय प्रकाश, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, अनन्या शुक्ला, अभिषेक तिवारी, अजय, अरविंद, रजिया बानो, अनुप साहनी, जंगबहादुर, सुरज, मनोहर यादव, राजकुमार, सज्जाद, रवि, रूदल, श्रीकांत, फारूख, सुधाकर सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *