आज़मगढ़, जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा के पास हुई दुर्घटना में कार की टक्कर से घायल दादा की इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। घायल पौत्र का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव निवासी 65 वर्षीय गोबर्धन राम का पौत्र छह वर्षीय प्रियांशु पुत्र विपिन चंद्र अपने ननिहाल तहबरपुर थाना क्षेत्र के करियावर गांव गया था। 19 सितरंबर को गोबर्धन राम पौत्र को घर लाने के लिए उसके ननिहाल गए थे। दोपहर में दोनो लोग बाइक से घर लौट रहे थे। जहानगंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव के पास पहुंचते सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे दादा-पौत्र घायल घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा एंबुलेंस की सहायता से राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख दोनो को रेफर कर दिया। दोनो का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार की रात इलाज के दौरान दादा की मौत हो गई। मृतक दो पुत्र एक पुत्री का पिता था, मौत की खबर से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
