समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर नौजवानों के नेतृत्व में संविधान बचाओ,पीडीए सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा निकाली गई।
साइकिल यात्रियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया, माल्यार्पण करने के बाद साइकिल यात्रियों को विधायक व पूर्व मंत्री मा.दुर्गा प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष- हवलदार यादव, पूर्व एमएलसी- कमला प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री-चंद्रदेव राम यादव करैली, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, विपिन यादव,छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष- विनीत कुशवाहा, अजीत कुमार राव, विवेक सिंह आदि वरिष्ठ नेताओं ने झंडा दिखाकर रवाना किया।
साइकिल यात्रियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा की माo राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार साइकिल यात्रा का नेतृत्व छात्र सभा के जिला अध्यक्ष कुनाल मौर्य, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष- दुर्गेश यादव एवं लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सूरज राजभर के नेतृत्व में बिलरियागंज पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे व रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह महाराजगंज होते हुए कप्तानगंज पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। साइकिल यात्रा- संविधान, लोकतंत्र,आरक्षण व जातीय जनगणना व सामाजिक न्याय के लिए जनता को जागरूक करने का कार्य करेंगे। वर्तमान मोदी व योगी की सरकार पिछड़ों,दलितों, अल्पसंख्यकों के हक व अधिकार को समाप्त कर रही है।
उन्होंने कहा की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में गरीब, किसान, नौजवान, महिला विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे।कार्यक्रम में सांसद- दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक -अखिलेश यादव, पूर्व एमएलसी-राकेश कुमार यादव, जिला महासचिव हरी प्रसाद दुबे, सपा नेता व डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र नेता राजेश यादव, सोमनाथ यादव डॉ.धनराज यादव, वसीमुद्दीन अहमद, राजेश यादव, प्रदीप कुमार यादव, सन्तोष कुमार गौतम, जगदीश प्रसाद, दीपचंद विशारद, जगदीश यादव,जोरार खान, सुशील आनंद,सुजीत गौतम, गौरव यादव जहानागंज, सूरज राजभर, आनंद यादव, हरिश्चंद्र यादव खरिहानी, शोहराब अहमद, लालचंद यादव,हंसराज चौहान, हरिकेश विश्वकर्मा, प्रदीप यादव,ई.अभिषेक यादव, आशीष यादव, आशुतोष चौधरी,वसीम अहमद,रामभवन यादव आदि समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *