रिपोर्ट- डा.बीरेन्द्र सरोज
आजमगढ़। भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को रोडवेज स्थित एक होटल के सभागार में ग्रामिण चिकित्सक समाजिक एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपद स्तरीय स्वच्छता ही सेवा काव्य गोष्ठी व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। वही गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि डॉ नीतीश कुमार यादव मनोचिकित्सक और डॉ अजीत कुमार हृदय रोग विशेषज्ञ सहित बड़ी संख्या में पहुंचे प्रतिष्ठत चिकित्सको ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया है। प्रदेश सचिव संतोष शर्मा ने चिकित्सको को सम्बोधित करते हुए बताया कि ग्रामीण चिकित्सक समाजिक एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण चिकित्सक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करना है। कार्यक्रम संयोजक ग्रामीण चिकित्सक समाजिक एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डा अनिल सरोज ने कहा कि आजमगढ़ को साफ-सुथरा बनाने के लिए आजमगढ़ के प्रत्येक चिकित्सक, नागरिक, युवा, दुकानदार और राहगीर को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय जैसवार ने कहा कि आओ मिलकर काम करें, एक घंटा सफाई आजमगढ़ के नाम करें। एवं “स्वच्छता को नहीं अपनाओगे, बीमारी ही पाओगे” के माध्यम से जागरूकता फैलाई है। इसी के साथ ही ग्रामीण चिकित्सक समाजिक एसोसिएशन के तरफ से चिकित्सकों द्वारा समाज मे स्वच्छता अभियान मे अच्छे योगदान करने वाले चिकित्सकों को अंग वस्त्र व महत्मा गांधी की प्रतिमा व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश उप सचिव डॉक्टर संजय तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनिल सरोज, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर दिनेश शर्मा, आजमगढ़ जिला सचिव डॉक्टर रामबचन रंजन, आजमगढ़ महासचिव डॉक्टर ओपी सरोज, अंबेडकर नगर जिला अध्यक्ष डॉक्टर राधेश्याम यादव, अंबेडकर नगर जिला सचिव डॉ विनोद शर्मा, मऊ जिला अध्यक्ष डॉ रामजी सोनकर, मऊ ब्लाक संगठन मंत्री डॉ जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।
