आजमगढ़ सगड़ी तहसील के बेरमा गांव के कई लोग अपने परिवारों से दूर, इजराइल में रोजी-रोटी कमाने के लिए गए हैं। हाल के दिनों में इजराइल में चल रहे हालातों को देखते हुए गांव में चिंता का माहौल था, लेकिन खुशी की बात यह है कि सभी लोग सुरक्षित हैं और अपने परिजनों से निरंतर संपर्क में हैं। बृहस्पतिवार को भी गांव के लोगों ने अपने परिवार से बात की, जिससे उनकी चिंताएं कुछ कम हुईं। जिस देश में अपने परिजन हों और वहां युद्ध छिड़ जाए तो क्या होता है यह उसका परिवार ही जानता है। अपनों का हाल जानने के लिए हर कोई बेचैन रहता है। ऐसे में अगर उनसे बात हो जाए तो उनकी कुशलक्षेम जान मन को तसल्ली मिलती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है सगड़ी तहसील के बेरमा गांव में, इस गांव के पांच लोग हाल ही में श्रम विभाग के सहयोग से इजराइल गए हैं। जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है। लेकिन, जब वहां युद्ध छिड़ गया तो सब लोग चिंतित हो उठे। हर कोई एक दूसरे से उसके परिजन का हाल जानने को बेचैन था। लेकिन जब इजराइल गए परिजनों से बात हो गई और उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह से ठीक हैं तो सबकी जान में जान आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *