संवाददाता गणेश गुप्ता 

आजमगढ़ मेहनाजपुर – आजमगढ़ के तरवा ब्लॉक स्थिति मेहनाजपुर के पास इटैली बाजार मे कई वर्षो से चल रहे शांति हड्डी अस्पताल को गुरुवार के दोपहर मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर कर्म प्रभारी चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने जांच के दौरान सीज कर दिया |

शांति हड्‌डी अस्पताल के फर्जीवाड़े की शिकायत पर इटैली बाजार निवासी रविशंकर नाग ने आइजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री गुहार लगाई थी। शिकायत करते हुए रविशंकर नाग ने बताया था कि बिना रजिस्ट्रेशन के अयोग्य चिकित्सक आपरेशन कर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की उपसचिव भास्कर कांडपाल के सख्त निर्देश पर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार के निर्देश परं चिकित्सक डॉक्टर देवेंद्र सिंह मेहनाजपुर के चिकित्सक आरके सिंह, प्रेम प्रकाश राय, फार्मासिस्ट आनंद, अनिल कुमार गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *