17 अक्टूबर 2024 को रात्रि 20:39 pm पर CHC Tarwa की 108 एंबुलेंस संख्या UP32BG9472 पर एक फुल टाइम डिलीवरी का केस लखनऊ से आईडी प्राप्त हुआ जिसमें केस मिलते ही एंबुलेंस चालक ने एंबुलेंस को तुरंत मरीज के घर लेकर निकल पड़ा मरीज का घर जमीरपुर ब्लॉक तरवा जिला आजमगढ़ था और मरीज का नाम खुशबू पति का नाम अजमेर उम्र 28 वर्ष मरीज को लेकर एंबुलेंस CHC Tarwa के लिए निकल पड़ी रास्ते में मरीज का प्रसव पीड़ा बढ़ने की वजह से कबूतरा बाजार के पास लगभग 21:30 pm पर एंबुलेंस को सड़क के किनारे लगाकर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन प्रभात कुमार ने डॉ राहुल कुमार की सलाह पर ERCP की सहायता से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया दिया खुशबू ने कन्या को जन्म दिया यह उनका तीसरा संतान है प्रसव के पश्चात जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित CHC Tarwa अस्पताल में भर्ती कराया इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन प्रभात कुमार और पायलट राजेश कुमार ने बहुत ही साहसिक कार्य किया उनके इस साहसिक कार्य के लिए मरीज के घर वाले और एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर अखिलेश मिश्रा और जिला प्रभारी अजय राय ने एंबुलेंस स्टाफ का बहुत ही सराहना किया और भविष्य में और भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *