संवाददाता दीपक भारती 

आजमगढ़ के थाना कंधरापुर क्षेत्र के मिरिया रेडहा (नौउवन का पूरा) गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर कथित तौर पर ईसाई मिशनरी द्वारा भोली-भाली जनता को धन का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ईसाई धर्म के पादरी हिंदू महिलाओं और बच्चों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे वे अपना धर्म छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। आरोप है कि मिशनरी के कार्यकर्ताओं ने हिंदू देवी-देवताओं के चित्र फाड़ने और घरों से बाहर फेंकने का दबाव डाला। इस घटना से स्थानीय समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया है और मामले की जांच की मांग की जा रही है।स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *